मुरादाबाद : भगवान राम से नहीं की जा सकती राहुल गांधी की तुलना, जानिए अयोध्या में जन्मभूमि के मुख्य पुजारी ने ऐसा क्यों कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि वो (राहुल गांधी) अलौकिक हैं। हम ठंड में ठिठुर रहे हैं और जैकेट पहन रहे हैं, वह टी-शर्ट पहनकर (भारत जोड़ो यात्रा के लिए) निकल रहे हैं। वह एक योगी की तरह तपस्या कर रहे हैं.... भगवान राम की खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती हैं। कभी-कभी खड़ाऊ लेकर भी चलना पड़ता है। हमेशा राम नहीं पहुंच पाते हैं तो भरत उनकी खड़ाऊ लेकर चलते हैं। हम भी खड़ाऊ लेकर उत्तर प्रदेश में चले हैं। उत्तर प्रदेश में खड़ाऊ पहुंच गई हैं तो राम जी भी पहुंचेंगे, ये हमारा विश्वास है।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के इस बयान के बाद राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की प्रतिक्रया आई उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भगवान राम नहीं हो सकता, न ही भरत हो सकता। कभी भी राहुल गांधी की तुलना राम से नहीं की जा सकती ...उन्होंने (सलमान खुर्शीद) जो कहा हम उसकी निंदा करते हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में सफेद रंग की हाफ टीशर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। कड़ाके की ठंड में जब लोग जैकेट और टोपा-मफलर पहने हुए दिख रहे हैं, वहां राहुल का ये अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:- उत्तर प्रदेश भारत जोड़ा यात्रा में दिखाएगा ताकत: सलमान खुर्शीद

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका