OBC आरक्षण को लेकर भड़के राम गोपाल यादव, कहा- ओबीसी मंत्रियों के मुंह पर ताले... मौर्या बंधुआ मजदूर जैसे!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का फैसला आने के बाद से सूबे की सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। सूबे के विपक्षी दल लगातार भाजपा और योगी सरकार पर हमलावार है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. राम गोपाल यादव ने ट्वीट कर हाईकोर्ट के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर तंज कसते हुए उन्हें बंधुआ मजदूर बता दिया।

प्रो. राम गोपाल यादव ने ट्वीट कर लिखा, ''निकाय चुनावों में ओबीसी का आरक्षण खत्म करने का फैसला दुर्भाग्यपूर्ण। उत्तर प्रदेश सरकार की साज़िश। तथ्य न्यायालय के समक्ष जानबूझकर प्रस्तुत नहीं किए। उत्तर प्रदेश की  साठ फीसदी आबादी को आरक्षण से वंचित किया। ओबीसी मंत्रियों के मुँह पर ताले। मौर्य की स्थिति बंधुआ मजदूर जैसी''!

बता दें कि यूपी निकाय चुनाव को लेकर इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने ओबीसी आरक्षण को रद्द कर दिया। यह फैसला  न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति सौरभ लवानिया की पीठ ने यह आदेश दिया। इस फैसले से राज्य में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव कराने का रास्‍ता साफ हो गया है। 

यह भी पढ़ें:-UP निकाय चुनाव: OBC Reservation को लेकर सरकार पर बरसे अखिलेश, कहा- भाजपा ने पिछड़ों के आरक्षण का हक छीना है

संबंधित समाचार