बरेली: नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाया अभियान, किया सामान जब्त
बरेली, अमृत विचार। लगातार शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नगर निगम की टीम अभियान चला रही है। इसी क्रम में मंगलवार को टीम ने कमिश्नर संयुक्ता समद्दार के आदेश के बाद आज शहर के कई प्रमुख स्थानों पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने इस अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान भी जब्त कर लिया। कई दुकानदारों पर जुर्माना भी डाला गया।
ये भी पढ़ें- बरेली : दहेज के मुकदमे में पकड़े जाने के डर से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
नावल्टी चौराहा से रोडवेज , सिकलापुर चौराहा , नगर निगम के पीछे की मार्केट होते हुए पटेल चौक तक अभियान चलाया गया। लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण जैसे ठेला-फड़ इत्यादि को जब्त कर लिया गया। साथ ही अतिक्रमण फैला रहे दुकानदारों ने दुकान के बाहर रखे सामान को अतिक्रमण हटाने आई टीम को देखते ही हटा लिया।
वहीं, दुकान के बाहर बनाई गई अलमारी को टीम ने हथौड़ों से तोड़ा। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि अब उनका सामान दुकान से बाहर पाया गया तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी डाला गया। टीम के पहुंचने पर बाजार में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। कुछ जगह पर नगर निगम व दुकानदारों की हल्की फुल्की झड़प भी हुई। लेकिन उन लोगों की टीम के सामने एक न चली। नगर निगम की टीम के साथ प्रवर्तन दल की टीम भी मौजूद रही।
ये भी पढ़ें- बरेली: बिजली विभाग की टीम पर हमला, संविदाकर्मी का हाथ टूटा, भाग कर बचाई जान
