बरेली: वार्डों में नहीं मिली अलाव के लिए पार्षदों को लकड़ी, ठिठुरने को मजबूर आमजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हाड़ मांस को कंपकपाने वाली ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। इस कड़ाके की ठंड में लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम हर साल वार्ड पार्षदों को सप्ताह में पांच कुंतल अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध कराती है। लेकिन इस बार अभी तक निगम ने किसी भी वार्ड के पार्षद को लकड़ी उपलब्ध नहीं कराई है। इस मामले में वार्ड 23 इंदिरा नगर के पार्षद सतीश चंद्र कातिब उर्फ मम्मा ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि इस समय ठंड का भयंकर प्रकोप है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ चलाया अभियान, किया सामान जब्त 

हर वर्ष प्रत्येक स्थल पर ठंड से बचाव के लिए वार्ड के पार्षद के आवास पर सप्ताह में पांच कुंतल लकड़ी की व्यवस्था की जाती थी। जिससे आम जन को राहत मिल सके। वर्तमान में किसी भी पार्षद के निवास पर आम जनता के हिता के लिए लकड़ी नहीं भिजवाई गई है। साथ ही साथ पार्षदगणों के बताए स्थानों पर भी अलाव की लकड़ी नहीं भिजवाई गई है। वर्तमान में ठंड का भयंकर प्रकोप है। ठंड के प्रकोप को देखते हुए इस व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू रूप से शुरू कराया जाए। साथ ही क्षेत्र में गरीबों के लिए कंबल का वितरण भी कराया जाए।

ये भी पढ़ें- बरेली: बिजली विभाग की टीम पर हमला, संविदाकर्मी का हाथ टूटा, भागकर बचाई जान

 

संबंधित समाचार