असम राइफल्स ने किया ईएनएनजी के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार
ईटानगर। सुरक्षा बलों ने दो अलग-अलग अभियानों में अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में ईस्टर्न नगा नेशनल गवर्नमेंट (ईएनएनजी) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया। रक्षा सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। तेजपुर स्थित रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि स्पीयर कॉर्प्स के तत्वावधान में असम राइफल्स की चांगलांग बटालियन ने दो अलग-अलग अभियानों में रविवार को चांगलांग शहर में ईएनजी के दो सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।
उन्हाेंने बताया कि विशेष जानकारी के आधार पर चांगलांग पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया गया और इस क्षेत्र में अवैध गतिविधियां करने वाले ईएनजी के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए उग्रवादियों को आगे की जांच के लिए चांगलांग पुलिस को सौंप दिया गया।”
ये भी पढ़ें - धर्मनिरपेक्ष दलों की एकजुटता से भाजपा हताश: जदयू
