शाहजहांपुर: वीआईपी ग्रुप ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल
शाहजहांपुर/रौसरकोठी/भावलखेड़ा, अमृत विचार। ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर में मंगलवार को व्हाट्सएप वीआईपी ग्रुप विद हैल्पिंग हैंड्स की अध्यक्ष तराना जमाल ,उपाध्यक्ष नीतू गुप्ता, शाहनवाज खां, ग्रुप संचालक अभिनय गुप्ता एवं पुनीत मिश्रा आदि ने ग्राम के प्रधान अनिल कुमार गुप्ता के साथ मिलकर ग्राम के 200 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुरः महेशापुर में समुदायिक शौचालय के मामला, प्रधान और सचिव पर नोटिस जारी
बढ़ती ठंड में चल रही शीतलहर के समय पर कंबल पाकर सभी ग्रामवासी बहुत ही खुश हुए एवं ग्रुप के सदस्यों को धन्यवाद दिया। ग्रुप के सभी सदस्यों ने ग्राम पंचायत का भ्रमण किया एवं सेल्फी प्वाइंट पर अपना फोटो खिचवाया और हनुमत धाम पर दर्शन कर आशीर्वाद लिया। प्रधान अनिल गुप्ता ने गांव में बन रही मिनी गौशाला को भी सभी को दिखलाया और बताया कि ऐसी 25 और गौशाला ग्राम में बनाई जाएंगी। कार्यक्रम में यशपाल सिंह ,श्रीकांत दीक्षित ,सतीश कुमार, नसीरुद्दीन ,हरिप्रसाद ,गयादीन ,रिंकू , बलवीर आदि का सहयोग रहा।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: रोजा-बरेली पैसेंजर समेत तीन ट्रेनें रहीं रद्द, रिजर्वेशन टिकट हो रहे वापस
