अमरोहा : भाकियू राजेश गुट के कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हसनपुर/अमरोहा, अमृत विचार। भाकियू राजेश गुट के जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन से त्यागपत्र दे दिया है। मंगलवार को ब्लॉक के प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने बैठक की। जिलाध्यक्ष चौ. भगवान सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव उम्मेद सिंह की गलत नीतियों के कारण संगठन में गुटबाजी हो गई है। जिससे वह घुटन महसूस कर रहे थे। उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व को भी इस से अवगत कराया था। 

लेकिन वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिलाध्यक्ष चौ. भगवान सिंह ने कई पदाधिकारियों के साथ त्यागपत्र दे दिया है। इस्तीफा देने वालों में इरफान अली, इंतजाम अली, महेंद्र सिंह, नानक सिंह, रामप्रसाद, लालचंद, राजेंद्र सिंह, स्वामी कृपाल सिंह, रविंदर सिंह, सत्येंद्र सिंह, सोमपाल सिंह, अजीत सिंह, कुर्बान अली, नाजिम अली, सत्यपाल सिंह, कामिल अली आदि के नाम शामिल हैं। उम्मेद सिंह ने बताया कि काफी समय पहले चौधरी भगवान सिंह, इरफान अली, महेंद्र सिंह एवं नानक सिंह को यूनियन से निकाल दिया था।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध न होने से निराश लौट रहे लोग

संबंधित समाचार