शाहजहांपुर: रिश्वत न दे पाने पर सिपाही ने दी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना मिर्जापुर में तैनात सिपाही ने क्षेत्र के गांव राजेरायपुर निवासी महिला से पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। महिला ने गरीबी के कारण असमर्थता जताई तो सिपाही ने पति को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए मारपीट की। पीड़ित महिला की सिपाही ने महिला आयोग ने जांच शुरू की तो सीओ मस्सा सिंह ने पीड़िता के बयान लिए हैं।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: वीआईपी ग्रुप ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

थाना क्षेत्र के गांव राजेरायपुर निवासी छोटी बिटिया पत्नी राम खिलावन ने महिला आयोग लखनऊ को भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि गांव की शिवानी नामक महिला ने उसके पति के खिलाफ झूठा प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें जांच होने के बाद मामला झूठा पाया गया था। शिवानी व उसके परिवार वालों ने थाने में सुलह समझौता के लिए पत्र दिया था। उसके प्रार्थनापत्र के आधार पर शिकायती प्रार्थना पत्र निरस्त किया गया था। थाने पर तैनात एक सिपाही ने इस मामले में 5 हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग की थी।

 सुविधा शुल्क न देने पर सिपाही ने घर में घुसकर गालियां दी और उसके पति के साथ मारपीट कर परेशान किया। सिपाही ने धमकी दी कि सुविधा शुल्क नहीं दिया तो पति को झूठे मुकदमे में जेल भेज देंगे। विपक्षी गण उसके पति को झूठे मुकदमे फंसाने के लिए षडयंत्र रच रहे हैं। आरोप है कि सिपाही आए दिन आकर धमकी देता है। पीड़िता ने मांग की है कि सिपाही के खिलाफ कार्यवाही की जाए। सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान हुए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुरः महेशापुर में समुदायिक शौचालय के मामला, प्रधान और सचिव पर नोटिस जारी

 

संबंधित समाचार