बरेली: चार दिनों में और बढ़ेगी गलन, 4 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

अधिकतम 13.7 और न्यूनतम 6.8 डिग्री रहा तापमान

बरेली, अमृत विचार। सर्द हवाओं के साथ गलन भरी ठंड से मंगलवार को लोग ठिठुरे नजर आए। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद तक कोहरा छाया रहा। सर्द हवाएं चलीं, जिससे लोग परेशान रहे। सुबह दृश्यता भी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दोपहर में धूप हुई तो लोग घरों से बाहर निकले लेकिन ठंड के चलते धूप भी बेअसर साबित हुई।

यह भी पढ़ें- बरेली: कब्जे का विरोध करने पर तमंचा लेकर घर में घुसे दबंग, लड़कियों से की छेड़छाड़

काम के सिलसिले में बाहर निकले लोग जगह-जगह अलाव के पास बैठे नजर आए। पंतनगर स्थित जीबी पंत विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी आरके सिंह के मुताबिक शीतलहर अगले 4- 5 दिनों तक जारी रहेगा। बल्कि गलन और बढ़ेगी, तापमान में गिरावट के कारण 4 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.7 और न्यूनतम 6.8 दर्ज किया गया।

सुबह से ही चली सर्द हवाओं का असर दिनभर देखने को मिला। दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन उससे लोगों कोई विशेष राहत नहीं मिली, लोग ठंड से कांपते रहे। सर्द हवा और कोहरे संग गलन का प्रभाव बना रहा। अधिक ठंड के कारण लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों से खुद को ढंकते दिखे।

गलन बढ़ने से सुबह बाजारों में चहल-पहल भी देर से हुई। दिन ढलते ही फिर सर्द हवा ने ठंड बढ़ा दी। शासन-प्रशासन की ओर से अलाव जलवाने का आदेश दिया गया है और कई चौराहे व सार्वजनिक जगहों पर अलाव भी जलाए जा रहे हैं। ठंड की वजह से बस एवं रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या घटी है। स्टेशन पर यात्री ठंड से ठिठुरते दिखे। मौसम में आए दिन हो रहे परिवर्तन से किसान चिंतित हैं। इस मौसम का असर आलू एवं चना की फसल पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: नौकरी लगवाने के नाम पर दो भाइयों ने की 10 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार