MS Dhoni की बेटी Ziva को मिली Lionel Messi के ऑटोग्राफ वाली जर्सी, साक्षी ने शेयर की क्यूट तस्वीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। लियोनेल मेस्सी की टीम अर्जेंटीना ने 2022 फीफा वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। पूरी दुनिया में अर्जेंटीना की इस जीत का जश्न मनाया गया। अब पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा भी अर्जेंटीना की जीत का जश्न मना रही हैं। महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा की कुछ फोटो सामने आई हैं, जिसमें वह अर्जेंटीना की जर्सी पहने हुए हैं। फुटबॉल के लीजेंड लियोनल मेस्सी ने महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी को अपनी साइन (ऑटोग्राफ) की हुई जर्सी भेंट की है।

https://www.instagram.com/p/CmrOgT8q-vD/?hl=en

साक्षी धोनी का पोस्ट
पूर्व भारतीय कप्तान की पत्नी साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जीवा की फोटो शेयर की है, जिसमें वह अर्जेंटीना की जर्सी पहनी नजर आ रही हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि जर्सी पर मेस्सी के हस्ताक्षर किए हुए हैं। फोटो में जीवा मेस्सी के हस्ताक्षर को देख रही हैं और जीवा खुश नजर आ रही है। साक्षी ने इसका कैप्शन देते हुए लिखा है- जैसा पिता वैसी बेटी। साक्षी के अलावा जीवा धोनी के अकाउंट से भी ये तस्वीरें शेयर की गई है, जिसके खूब पसंद किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/CmrNmvUIzr2/?hl=en

फुटबॉल के बड़े फैन हैं धोनी
बता दें कि फाइनल में अर्जेंटीना की टीम ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया था। लियोनेल मेस्सी ने इस वर्ल्ड कप में सात गोल किए हैं। यह मेसी का पहला बार वर्ल्ड कप का खिताब है।महेंद्र सिंह धोनी फुटबॉल के बड़े फैन हैं और वह खुद भी फुटबॉलर रह चुके हैं। क्रिकेट में आने से पहले उनका पहला प्रेम फुटबॉल ही था और वह अपनी स्कूली टीम के गोलकीपर थे। धोनी जब टीम इंडिया के कप्तान थे, तब वह टीम प्रैक्टिस में फुटबॉल को हमेशा शामिल करते थे। 

 

ये भी पढ़ें : Year Ender 2022: खेलों की दुनिया के यादगार पल, 2 मिनट में जानिए 10 Interesting Facts

 

संबंधित समाचार