लखनऊ: 30 दिसंबर को मायावती ने बुलाई पार्टी की बड़ी बैठक, इन मुद्दों पर करेंगी चर्चा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने आगामी 30 दिसंबर को प्रदेश कार्यालय पर एक बड़ी बैठक बुलाई है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में बसपा सुप्रीमो आगामी निकाय चुनाव को लेकर चर्चा करेंगी और पार्टी के काडर को निर्देश देंगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट के यूपी में निकाय चुनाव को लेकर कल दिए गए फैसले पर विपक्षी दल अपनी प्रतिक्रियां दे रहे हैं। विपक्ष इसे भाजपा सरकार की साजिश करार दे रहा है। 

सूत्रों के अनुसार आगामी बैठक में बसपा के मंडल प्रबंधक, जोनल प्रभारी, नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में निकाय चुनाव में पार्टी को लेकर चर्चा की जायेगी साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी मंथन होगा।        

ये भी पढ़ें -लखनऊ: ‘संविधान बचाओ, आरक्षण बचाओ’ यात्रा निकालेगी सपा, भाजपा पर लगाया है यह बड़ा आरोप  

संबंधित समाचार