जलालाबाद: घर मे लूट के बाद हमला, पुलिस ने लिखवाई सिर्फ मारपीट की तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जलालाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी कारगुजारियों के लिए हमेशा चर्चा में रहती है कभी मुजरिम को भगाकर एनकाउंटर करने की वजह से तो कभी बेवजह पुलिसिया रौब दिखाकर किसी की भी पिटाई लगा देने की वजह से। लेकिन अब एक बार फिर पीड़ित की तहरीर बदलवा कर मामला दबाने की वजह से पुलिस सुर्खियों में …

जलालाबाद। उत्तर प्रदेश पुलिस अपनी कारगुजारियों के लिए हमेशा चर्चा में रहती है कभी मुजरिम को भगाकर एनकाउंटर करने की वजह से तो कभी बेवजह पुलिसिया रौब दिखाकर किसी की भी पिटाई लगा देने की वजह से। लेकिन अब एक बार फिर पीड़ित की तहरीर बदलवा कर मामला दबाने की वजह से पुलिस सुर्खियों में बनी हुई है।

मामला अल्हागंज थाना क्षेत्र के गांव कनारी बाँक का है यहां के निवासी सूरजपाल परिवार समेत जयपुर रहकर वहां मेहनत मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। लॉकडाउन के बाद काम हल्का हुआ तो वह पूरा परिवार शुक्रवार की सुबह 9 बजे घर वापस आ गया। गांव पहुँचने पर ग्रामीणों के कहने पर वह वैसे ही नगरिया अस्पताल कोविड टेस्ट के लिए जलालाबाद आ गया। टेस्ट करा कर घर वापस पहुंचे तो घर की गंदगी साफ करने में लग गए।

शनिवार शाम रोड पर किसी का एक्सीडेंट हो गया जिसे देखने सूरजपाल भी चला गए। सूरजपाल का आरोप है कि इसी दौरान उसके पड़ोसी गया प्रसाद जो कि अवैध रूप से घर मे शराब निकाल कर बेचता है ने शराब पीकर पन्नी उसके घर मे फेंक दी। पत्नी मानवती के मना करने पर गया प्रसाद अपने भतीजों राजेश, शोभित, पत्नी जयश्री, शोभित की माँ और बदायूं के उसावां थानाक्षेत्र के गाँव मरौरी निवासी कुंदन के साथ लाठी डंडे और कांता लेकर सूरजपाल के घर मे घुस पड़ा और उसकी पत्नी मानवती को पीट-पीट कर घायल कर दिया। लड़ाई की आवाज सुन सूरजपाल का चचेरा भाई महिपाल बहु को बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की।

सूरजपाल ने बताया कि सभी ने दोनों को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया और कमरे का ताला तोड़ कर घर मे रखे बीस हजार रुपये और सोने के कुंडल तथा चांदी की पायलें लूट लीं और फरार हो गए। ग्रामीणों से मिली सूचना पर सूरजपाल घर पहुचा तो दंग रह गया और तत्काल डायल 112 को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचा कर कोतवाली में तहरीर देने की बात कही।

सूरजपाल ने पुलिस पर तहरीर न लेने का भी आरोप लगाया। धारदार हथियार से घायल पत्नी मानवती की हालत गंभीर हुई तो पुलिस ने मारपीट की धाराओं में तहरीर लेकर घायलों को जलालाबाद नगरिया अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। सूरजपाल ने बताया कि वह अनपढ़ है तहरीर देने पर पहले तो अल्हागंज पुलिस ने इंस्पेक्टर के न होने की बात कह कर टरका दिया। अगली सुबह हालत गंभीर होने पर किसी डॉक्टर ने मारपीट की तहरीर लिखवा कर उसका अंगूठा लगवा लिया है।

वादी द्वारा लगाए आरोप झूठे हैं प्राप्त तहरीर पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। -मान बहादुर सिंह, कोतवाल, अल्हागंज

संबंधित समाचार