बाराबंकी: कुत्ता चोरी के आरोप में कोटेदार गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिहार के एनटीपीसी में कार्यरत उप महाप्रबंधक का था कुत्ता

अमृत विचार, बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली की पुलिस ने कुत्ता चोरी के आरोप में एक कोटेदार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कुत्ता एनटीपीसी में बिहार में कार्यरत एक अधिकारी का था। कोटेदार का कहना है कि मैंने घर कुइया प्रधान सुशील कुमार से कुत्ता लिया था।

गत 17 दिसंबर की शाम को हैदरगढ़ कोतवाली के संसारा गांव के निकट  बिहार से लखनऊ जाते समय नीलगाय सामने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आ जाने से लखनऊ के चिनहट कामता के निवासी विनीत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विनीत बिहार राज्य में उप महाप्रबंधक एनटीपीसी में कार्यरत हैं। वह लखनऊ घर जा रहे थे, तभी उनकी  कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी । जिसमें वह घायल हो गए थे,और एक खिड़की पीछे  की टूट गई थी। जिस से निकलकर कार में बैठा कुत्ता गायब हो गया था । 

उन्होंने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के जोनल ऑफिसर व पेट्रोलियम 3 से कुत्ता गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के  अधिकारियों ने कोतवाली हैदर गढ़ पुलिस में शिकायत की थी पुलिस ने कुत्ता पाने के आरोप में हैदरगढ़ कोतवाली के  मालिनपुर गांव निवासी कोटेदार सूरज कुमार गुप्ता को घर से बुधवार सुबह उठा लाई है। और हिरासत में लेकर कुत्ते के विषय में पूछताछ कर रही है पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अधिकारी कोतवाली में डेरा जमाए हुए हैं। कोतवाल हैदरगढ़ अजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि कुत्ता मेरे सर्किल में गायब नहीं हुआ है। कोटेदार मालिनपुर सूरज कुमार गुप्ता का कहना है कि मैंने घरकुइया प्रधान सुशील कुमार से कुत्ता लिया था।

ये भी पढ़ें - बहराइच: 22 घंटे से 110 गांवों और जंगल के पर्यटक विश्राम गृहों की बिजली गुल

संबंधित समाचार