हरदोई: खेत में जानवर छोड़ने से मना करने पर लात-घूसों से की देवर-भाभी की धुनाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुलिस ने हमलावर सगे भाइयों के खिलाफ लिखी रिपोर्ट

हरदोई, अमृत विचार। जबरन खेत में जानवर छोड़ने से मना करने पर पहले तो भाभी को लात-घूसों से पीटा,उसे बचाने पहुंचें उसके देवर की भी बुरी तरह धुनाई कर दी। मामला सुरसा थाने के जगतपुरवा मजरा खजुरहरा का है।

बताया गया है कि 27 दिसंबर की शाम को जगतपुरवा की प्रेमा देवी पत्नी लुकमान घरेलू कामकाज निपटा रही थी। इसी बीच गांव के रमेश पुत्र युगराज ने उसके खेत में अपने जानवर छोड़ दिए। इसका पता होने पर प्रेमा देवी ने उससे ऐसा करने से मना किया।बस इसी बात पर रमेश उसके दरवाज़े पर पहुंच कर गाली-गलौज करते हुए अपने भाई भगवानदीन के साथ मिल कर उसे लात-घूसों से पीटने लगा। भाभी के चिल्लाने की आवाज़ सुन कर उसका देवर रिंकू पुत्र मुन्ना लाल बचाने दौड़ा। हमलावर दोनों भाइयों ने उसकी भी धुनाई कर दी। पुलिस ने प्रेमा देवी की तहरीर पर रमेश और उसके भाई भगवानदीन के खिलाफ धारा 323/504/506 के तहत रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी: कुत्ता चोरी के आरोप में कोटेदार गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला  

संबंधित समाचार