Video : 'तूफान कर रहा था मेरे अज्म का तवाफ, दुनिया समझ रही थी कश्ती भंवर में है, जेल जाने से पहले माफिया मुख्तार का शायराना अंदाज 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनी लॉन्ड्रिंग के केस में बेटे अब्बास अंसारी और साले को गिरफ्तार किया गया है। मुख्तार की पत्नी की भी इस मामले में तलाशी थी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को पेश किया गया। इस दौरान मुख्तार ने शायराना अंदाज में कहा कि हमारे बोलने पर पाबंदी है। ईडी ने मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले मुख्तार को 14 दिन की कस्टडी रिमांड पर रखा गया। ईडी ने इस दौरान पूछताछ की। कैमरे पर बयान रिकॉर्ड किया गया। बयान पर लिखित हस्ताक्षर कराया गया।

ये भी पढ़ें:-प्रयागराज: मुख्तार को लेकर बांदा जेल रवाना हुई पुलिस, VC से होगी 10 जनवरी को सुनवाई 

मनी लॉन्ड्रिंग के केस में बेटे अब्बास अंसारी और साले को गिरफ्तार किया गया है। मुख्तार की पत्नी की भी इस मामले में तलाशी थी। हालांकि, उनका पता नहीं चला। बाद में, मुख्तार अंसारी को 14 दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की हुई। इसके बाद एसीजेएम कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की रिमांड अवधि समाप्त करते हुए बांदा जेल वापस भेजने का आदेश दिया। मुख्तार को बांदा जेल भेजा रहा है। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को करने की तारीख मुकर्रर की है।

जेल जाने से पहले शायरी के जरिए मुख्तार अंसारी ने योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अलामा इक़बाल की शायरी पढ़ी कि 'तूफान कर रहा था मेरे अज्म (संकल्प, साहस, दृढ़, निश्चय) का तवाफ (परिक्रमा, चक्कर काटना), दुनिया समझ रही थी कश्ती भंवर में है'। इससे उन्होंने अपनी स्थिति को मजबूत बताने का संकेत दिया है। इससे पहले ईडी ने 14 दिनों तक मुख्तार अंसारी से विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी और उसके काले कारनामों के बारे में पूछताछ की गई। इस मामले में ईडी जल्दी चार्जशीट दाखिल करेगी। अवैध संपत्तियों को अटैच किया जाएगा।

बुधवार को कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान उनका बड़ा बयान सामने आया। प्रयागराज के सेशन कोर्ट में मुख्तार अंसारी ने पेशी से पहले मीडिया के सवालों का अपने ही अंदाज में जवाब दिया। ईडी की पेशी से पहले मुख्तार अंसारी से मीडिया ने सवाल किया कि वह खुद पर हो रही कार्रवाई पर क्या कहेंगे? मुख्तार अंसारी ने जवाब दिया कि हमें बोलना नहीं है। हमारे बोलने पर पाबंदी लगी हुई है।

माफिया मुख्तार अंसारी एक बार फिर प्रयागराज कोर्ट में अपने ही अंदाज में नजर आए। तनी हुई मूंछ और हल्की मुस्कुराहट के साथ उन्होंने चुटीले अंदाज में निशाना साधा। मुख्तार सफेद कपड़ों में कोर्ट में पेशी के दौरान नजर आए। उन्होंने कहा कि हमें बोलना नहीं है। हम नहीं बोल सकते हैं। पाबंदी लगी हुई है। हमारे बोलने रोक है। दरअसल, बांदा जेल में बंद मुख्तार को ईडी ने अपनी हिरासत में लिया था। कस्टडी पूरी होने के बाद मजिस्ट्रेट मुकेश यादव की कोर्ट में पेश किया गया। माना जा रहा है कि कोर्ट उन्हें बांदा जेल भेजने का आदेश जारी किया गया है।

माफिया डॉन पूर्व एमएलए मुख्तार अंसारी की ईडी 14 दिन की रिमांड ले चुकी है। बुधवार को रिमांड अवधि पूरी हो रही है। ईडी के सब जोनल ऑफिस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्तार की 23 दिसंबर को पेशी कराई थी। पांच दिनों के रिमांड को बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। ईडी के वकील का दावा है कि मुख्तार पूछताछ में अधिक सहयोग नहीं कर रहे हैं।

ईडी ने मुख्तार से मऊ विधायक अब्बास अंसारी और साले सरजील रजा से पूछे गए सवालों को पूछा। उनके जवाबों का मिलान किया गया। ईडी ने 14 दिनों की रिमांड के दौरान उसके लेन-देन, विदेश यात्राओं, विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी के बारे में पूछताछ की गई। अधिकतम सवालों के जवाब हां और ना में दिया।

ये भी पढ़ें:-प्रयागराज में मुख्तार ने कहा- बोलने पर पाबंदी है, वकीलों ने जताया है डॉन की जान को खतरा 

संबंधित समाचार