वाराणसी: सोच-समझकर जाएं काशी, इस दिन नहीं होंगे स्पर्श और VIP दर्शन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। गुजरते साल का आखिरी दिन और नए साल का पहला दिन ये दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। तकरीबन सभी देशवासी इन दिनों में भगवान के दर्शन कर बीते वर्ष का धन्यवाद अदा करते हैं और आने वाले वर्ष के लिए सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन इस बार काशी में काशी विश्वनाथ धाम समेत कई प्रमुख मंदिरों में नया नियम लागू किया गया है। जिसके अनुसार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मंदिरों में स्पर्श और वीआईपी दर्शन पर रोक लगा दी गयी है। इसलिए अगर आपने काशी जाकर दर्शन करने का प्लान किया है तो आपको केवल झांकी दर्शन ही मिलेंगे।    

बताते चलें कि नए साल के उपलक्ष्य में हर साल 31 दिसंबर को और नए साल के पहले दिन काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर समेत अन्य मंदिरों में दर्शन, पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगती है। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. सुनील वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए पुख्ता योजना बनाई जा रही है। संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र का कहना है कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को मंदिर में बहुत भीड़ होती है। भीड़ प्रबंधन के लिहाज से ही ये नई व्यवस्था केवल दो दिन के लागू की गई है।

ये भी पढ़ें - लखनऊ: संजय सिंह ने बीजेपी को बताया पिछड़ा विरोधी, बोले -हमारी पार्टी खोलेगी मोर्चा

संबंधित समाचार