पीलीभीत: व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। किराना व्यापारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी सुशील कुमार गुप्ता किराना व्यापारी थे। पांच दिन पूर्व उनकी पत्नी मीना गुप्ता अपने मायके कानपुर चली गई थी। पुत्री सोनम गुप्ता दिल्ली में नौकरी कर रही है। दूसरी बेटी रिया गुप्ता बीटेक की छात्रा है। घर पर पिछले कई दिनों से सुशील अकेले थे। मंगलवार को दिनभर दुकान पर रहे और देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: पैनिया हिम्मतनगर में बाघ की दस्तक, मचा हड़कंप

बुधवार सुबह काफी देर बाद भी जब सुशील अपने घर से नहीं निकले तो आसपास के लोगों ने घर का दरवाजा खटखटाया। इस पर भी कोई जवाब नहीं मिला। कुछ लोगों ने खिड़की से झांक कर देखा तो सुशील गुप्ता का शव कुंडे के सहारे फंदे से लटका मिला। शोर पर आसपास  के तमाम लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएसआई  गुरुदेव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: आठ उपद्रवियों पर जानलेवा हमला करने की एफआईआर, एक गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार