लखनऊ डॉयट में मिला डीएलएड प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण, जानिए दिव्यांग बच्चों को क्या होगा फायदा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। राजधानी के निशातगंज स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डॉयट में  डीएलएड प्रशिक्षुओं को सांकेतिक भाषा का आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया। उप प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार की ओर से दिए गये प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को अंग्रेजी के Alphabets को सिखाया गया। 

डॉ मुकेश सिंह ने बताया कि इस कार्य में शबाना खान सांकेतिक भाषा अनुवादक ने प्रशिक्षुओं को यह प्रशिक्षण  दिया, और साथ ही साथ उनका उत्साहवर्धन भी किया। डॉ मुकेश ने बताया कि प्रशिक्षुओं ने अति उत्साह के साथ इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। इस प्रकार के प्रशिक्षण को प्राप्त कर भविष्य में ये शिक्षक अन्य बच्चों के साथ ही श्रवण दिव्यांग बच्चों को भी पढ़ा सकेंगे।

 ये भी पढ़े:-  यूपी में सरकारी स्कूलों के बच्चों को कला और संगीत शिक्षा से जोड़ने के लिए एससीईआरटी पहली बार खास पहल.......

संबंधित समाचार