बरेली: डॉ. सौरभ अग्रवाल को मिला Best MSME In School अवार्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दिल्ली में हुए एसएमई बिज ग्रांड इवेंट्स एमएसएमई स्टार अवार्ड 2022 में माधवराव सिंधिया स्कूल के प्रबंधक डा. सौरभ अग्रवाल को सम्मानित किया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डा. सुभाष सरकार ने उन्हें बेस्ट एमएसएमई इन स्कूल एजुकेशन कैटेगरी के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया है।

डा. सौरभ ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के हाथों सम्मान पाना एक गौरव भरा पल था। पिछले दिनों उन्हें नेशनल अचीवर्स अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें- बरेली: फसलों को पानी की दरकार, नहरों में गंदगी का अंबार

संबंधित समाचार