दुनियाभर में हजारों यूजर्स के लिए डाउन हुआ Twitter, Elon Musk ने कहा- मेरा काम कर रहा
नई दिल्ली। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, बुधवार व गुरुवार को दुनियाभर के हज़ारों यूज़र्स के लिए ट्विटर डाउन रहा। बकौल रिपोर्ट, कई यूजर्स ने नोटिफिकेशन के काम न करने, एरर दिखाने व उनकी फीड पर ट्वीट्स नहीं दिखने की शिकायत की। वहीं, आउटेज को लेकर कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने कहा, "यह मेरे लिए काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें- कम बजट में मिलेगा ये शानदार स्मार्टफोन, फीचर्स जानकर रह जाएंगे दंग...
सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात हजारों यूजर्स के लिए डाउन रहा। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर डॉट कॉम के हवाले से बताया है कि अमेरिका में हजारों यूजर्स (Twitter Users) को इस समस्या का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट के अनुसार 10,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने संयुक्त राज्य अमेरिका में शाम को करीब 7:40 बजे इस समस्या को साझा किया। कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की कि उनके ट्विटर नोटिफिकेशन काम नहीं कर रहे हैं। वहीं भारत में भी गुरुवार की सुबह तमाम यूजर्स ने इस संबंध में शिकायत की और प्रिंट शॉट साझा किए।
भारत में कई यूजर्स को ट्विटर के वेब वर्जन पर लॉगिन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. गुरुवार सुबह करीब 6.30 बजे से वेब वर्जन में साइन इन करने में कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डाउनडिटेक्टर वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, नागपुर, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता सहित कई शहरों में आउटेज की सूचना मिली थी।
Significant backend server architecture changes rolled out. Twitter should feel faster.
— Elon Musk (@elonmusk) December 29, 2022
कई बार रीफ्रेश करने के बावजूद लॉग-इन या लॉगआउट करने पर यूजर्स को एरर के मैसेज दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि मोबाइल पर ट्विटर सही तरीके से काम कर रहा है। आपको बता दें कि अक्टूबर के अंत में मस्क (Elon Musk) द्वारा कंपनी के अधिग्रहण के बाद से यह तीसरा मौका है, जब ट्विटर बंद हुआ है।
अरबपति एलन मस्क ने अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में 44 अरब डॉलर के सौदे में ट्विटर का अधिग्रहण किया। तब से, वह ट्विटर ब्लू को एक सशुल्क सेवा बनाने सहित कई नई सुविधाएं लाने के लिए काम कर रहे हैं। ट्विटर विभिन्न श्रेणियों के लिए वेरिफाइड सुविधा को कई रंगों में भी रोल आउट कर रहा है।
ये भी पढ़ें- भारत को ग्लोबल गेमिंग हब बनाने के लिए सरल कर व्यवस्था की जरूरत: विशेषज्ञ
