लखनऊ: बहनों ने भाइयों की रक्षा के लिए राखी के साथ भेजे मास्क, सैनिटाइजर और गिलोय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व पर किसी भाई की कलाई सूनी न रहे इसके लिए डाक विभाग ने रविवार को भी राखी वितरण के लिए विशेष प्रबंध किए। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के अधीन लखनऊ,फैज़ाबाद, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, अम्बेडकरनगर जनपदों में डाकियों ने रविवार को भी लोगों के घर डाक पहुंचाई। इस साल एक नया ट्रेंड …

लखनऊ, अमृत विचार। रक्षाबंधन पर्व पर किसी भाई की कलाई सूनी न रहे इसके लिए डाक विभाग ने रविवार को भी राखी वितरण के लिए विशेष प्रबंध किए। लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के अधीन लखनऊ,फैज़ाबाद, रायबरेली, बाराबंकी, सीतापुर, अम्बेडकरनगर जनपदों में डाकियों ने रविवार को भी लोगों के घर डाक पहुंचाई।

इस साल एक नया ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है कि बहनें राखियों के साथ भाईयों को मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय भी भेज रही हैं। लखनऊ जीपीओ से अपने भाई को राखी भेजने वाली आकांक्षा कहती हैं कि, रक्षा सूत्र के साथ-साथ कोरोना संक्रमण से बचाव में मास्क, सैनिटाइजर व गिलोय जैसी चीजें भाई की रक्षा करेंगी।

उक्त जानकारी लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव ने दी। रविवार को पोस्टमैनों ने लगभग 10 हजार लोगों को राखी पहुंचाईं। राखी मिलने से प्रसन्न लोगों ने भी दिल खोलकर डाक विभाग की इस पहल की सराहना की और डाकिया बाबू का शुक्रिया व्यक्त किया। रक्षाबंधन की सुबह भी डाक विभाग प्राप्त राखी डाक को लोगों तक पहुंचाएगा।

डाक निदेशक ने बताया कि ऐसे तमाम लोग जो आपदा की इस घड़ी में कोरोना वॉरियर्स के रुप में काम कर रहे हैं और घर से दूर हैं उन तक बहनों की ओर से भेजी गई राखी डाकियों ने पहुंचा दी। लखनऊ पुलिस के कोविड केयर हेल्प डेस्क में कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों से लेकर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ तक को रविवार को राखी डाक वितरित की गई।

डाकिया के लिफाफा देते ही खुशी से झूम उठा भाई
गोमतीनगर में रहने वाले राहुल कुमार ने बताया कि वे अपनी बहन की ओर से भेजी गई राखी अब तक न प्राप्त होने पर मायूस हो चले थे, पर संडे की सुबह जब पोस्टमैन ने घर पर आकर राखी का लिफाफा दिया तो खुशी का ठिकाना न रहा। कोविड- 19 संक्रमण के चलते शहर में भी बहनें अपने भाईयों को स्पीड पोस्ट से राखी और गिफ्ट भेज रही हैं। अकेले लखनऊ के डाकघरों से अब तक एक लाख से अधिक राखी डाक भेजी जा चुकी हैं,वहीं लगभग दो लाख राखी डाक का लखनऊ में वितरण किया जा चुका है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म