Filmmaker Nitin Manmohan का निधन, इस महीने की शुरुआत में आया था हार्ट अटैक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बता दें कि नितिन मनमोहन को 3 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुंबई। फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है। नितिन को इस महीने की शुरुआत में हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नितिन ने बोल राधा बोल, दीवानगी, रेडी, लव के लिए कुछ भी करेगा, दस और 'मला पगला दीवाना जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

ये भी पढ़ें:-Tunisha Sharma : दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा अब्बास-मस्तान की इस फिल्म में आएंगी नजर 

फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन (Nitin Manmohan) का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें 3 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके दोस्त और निर्माता कलीम खान ने इस खबर की पुष्टि की। करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद नितिन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

बता दें कि नितिन करीब 15 दिनों से अस्पताल में थे और वेंटिलेटर पर थे। जहां कई डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज देने की कोशिश की जा रही थी। इससे पहले उनकी बेटी प्राची ने बताया था, डैड की हालत बहुत नाजुक है। एक्टर की बेटी ने ये भी कहा था कि उन्हें होश नहीं आया है।

बता दें कि नितिन मनमोहन को 3 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें नवी मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें मैसिव हार्ट अटैक आया था।

ये भी पढ़ें:-Pathan Movie Controversy : पठान विवाद में CBFC की एंट्री, क्या बदल जाएगी 'भगवा बिकिनी' ?

संबंधित समाचार