अयोध्या :  सहोदय एथलेटिक मीट में जेबीए ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। जेबी अकादमी के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय सहोदय एथलेटिक मीट में 144 अंकों के साथ जेबी अकादमी ने बाजी मारी। जबकि 102 अंकों के साथ यश विद्या मंदिर रनर रहा।

अकादमी के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सहोदय एथलेटिक मीट 2022-23 का आयोजन 27 से 28 दिसंबर तक हुआ, जिसमें सीबीएसई के पंजीकृत 12 स्कूलों में से 10 स्कूलों के कुल 185 छात्रों ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि 144 अंकों के साथ जेबी अकादमी ओवरऑल चैंपियन रहा। जबकि 102 अंकों के साथ यश विद्या मंदिर रनर टीम रही। उन्होंने बताया कि एथलेटिक मीट में कार्यक्रम समन्वयक जीशान दानिश खान तथा खेल प्रशिक्षक गंगासागर के साथ सभी खेल प्रशिक्षकों का योगदान रहा।

यह भी पढ़ें:-अमेठी : कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को आमंत्रण पत्र भेजा

संबंधित समाचार