गोवा के मुख्यमंत्री ने उद्घाटन से पहले जुआरी नदी पर बने पुल पर चलाई कार
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जुआरी नदी पर बने नए पुल के उद्घाटन से पहले सफर का अनुभव लेने के लिए बुधवार रात को उस पर कार चलाई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार की शाम को गोवा में जुआरी नदी पर बने नए पुल के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। केबल आधारित यह पुल गोवा की राजधानी से लगभग 15 किलोमीटर दूर मडगांव-पणजी राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोरटालिम गांव में जुआरी नदी पर स्थित है।
ये भी पढ़ें- ब्रह्मोस एयर लॉन्च मिसाइल की एक्सटेंडेड रेंज का सफल परीक्षण, टारगेट पर किया सीधा हमला
सरकार का दावा है कि पूरी तरह से बनकर तैयार होने के बाद यह पुल देश का सबसे चौड़ा पुल होगा। इसे उत्तर और दक्षिण गोवा के बीच अहम संपर्क मार्ग बताया जा रहा है। जुआरी नदी पर स्थित पुराना पुल, जिसका निर्माण 1980 के दशक में किया गया था, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात का बोझ ढोने में नाकाम साबित हो रहा है।
The New #ZuariBridge is all set to be opened in service of the people! pic.twitter.com/iavNbLx14F
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) December 28, 2022
मुख्यमंत्री सावंत ने नए पुल का निर्माण कर रही कंपनी दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट अतुल जोशी के साथ बुधवार रात पास के एक फ्लाईओवर से पुल पर चार किलोमीटर लंबा सफर किया। सफर के बाद सावंत ने कहा, “मैं एक चालक के नजरिये से पुल पर गाड़ी चलाने का अनुभव हासिल करना चाहता था। निर्माता कंपनी ने पुल बनाने में जो कड़ी मेहनत की है, उसे मान्यता देने के लिए मैंने कंपनी के अधिकारी के साथ सफर किया।”
Panoramic view from the #ZuariBridge sight. Going to inaugurate this architectural marvel this evening to equip Goa with world-class road infrastructure.#PragatiKaHighway #GatiShakti @DrPramodPSawant @BJP4Goa pic.twitter.com/jAM9GQBtNG
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 29, 2022
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह नए पुल पर यात्रा करने को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से उन्होंने वाहन चलाना पूरी तरह से बंद कर दिया है। सावंत ने कहा, “यह मेरे लिए पूरी तरह से अलग अनुभव था। इसका पूरा एहसास ही जुदा था।” गोवा सरकार ने जुआरी नदी पर बने नए पुल के उद्घाटन के लिए पहले 26 दिसंबर की तारीख तय की थी, लेकिन बाद में इसे 29 दिसंबर के लिए टाल दिया गया।
The architectural marvel!
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) December 28, 2022
Zuari Bridge, Goa.#ZuariBridge #PragatiKaHighway @DrPramodPSawant @BJP4Goa pic.twitter.com/mcEurUwtqL
पुराने पुल पर यातायात के भारी दबाव के बावजूद नए पुल के उद्घाटन में देरी के बारे में पूछे जाने पर सावंत ने कहा, “पुराने पुल पर यातायात जाम लगना कोई नयी बात नहीं है। मुझे इसका अफसोस है। लेकिन, हम इस भव्य परियोजना के उद्घाटन के लिए शानदार कार्यक्रम आयोजित करना चाहते थे।”
Phase I of the New Zuari Bridge will be inaugurated tomorrow in the presence of Minister for Road Transport and Highways Shri @nitin_gadkari ji.
— Dr. Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) December 28, 2022
Goa's Road Infrastructure development is fuelled by Hon'ble Prime Minister Shri @narendramodi ji's vision of 'Navbharat Nirman'. 1/2 pic.twitter.com/ZVfbyNM5AW
मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्घाटन समारोह के लिए राज्य सरकार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की उपलब्धता का इंतजार कर रही थी, क्योंकि वह न सिर्फ इस पुल, बल्कि देशभर में ऐसी परियोजनाओं के पीछे की प्रेरक शक्ति हैं। नया पुल बम्बोलिम (उत्तर गोवा) और वेरना (दक्षिण गोवा) के बीच 13.2 किलोमीटर की दूरी को कवर करने वाली 2,530 करोड़ रुपये की परियोजना का हिस्सा है। दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड ने कहा है कि आठ लेन की इस परियोजना का काम अप्रैल, 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत साहा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सीएम ने जताया दुख
