कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- 2022 देशवासियों के लिए अद्भुत नहीं, कष्टप्रद रहा साल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बृहस्पतिवार को महंगाई का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2022 लोगों के लिए अद्भुत नहीं, बल्कि कष्टप्रद साल रहा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘नरेंद्र मोदी जी, एक साल में गैस सिलिंडर 200 रुपये महंगा हुआ। दूध के दाम औसतन 10 रुपये बढ़े हैं।

अरहर की दाल 10 रुपये महंगी हुई। खाद्य तेल 15-20 रुपये तक महंगा हुआ। आटे के दाम 25 प्रतिशत तक बढ़े।’’ खरगे ने कहा, ‘‘यह अद्भुत साल नहीं था। आम इंसान की रसोई के लिए कष्टप्रद साल था।’’

ये भी पढ़ें - भारत, नेपाल में नयी सरकार के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक: विदेश मंत्रालय

संबंधित समाचार