ये हैं लखनऊ में New Year पार्टी के Best destination, ग्राहकों को दे रहे हैं खास Offer

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ।  New Year 2023 को सेलिब्रेट करने के लिए अगर आप destination की तलाश कर रहें हैं तो नवाबों का शहर कहे जाने वाले राजधानी लखनऊ में कई सारे विकल्प मौजूद हैं। दरअसल लखनऊ में कई ऐसी destination और Restaurant व Bar हैं जो अपने ग्राहकों को New Year पर खास ऑफर भी दे रहें हैं। जहां आप कम खर्जे में भी नए साल का जश्न मना सकते हैं। तो आइए जानते हैं लखनऊ के इन फेमस destination और Restaurant व Bar के बारे में...

लखनऊ की इन जगहों पर बनाएं नए साल का जश्न 

Big Daddy 
लखनऊ के गोमती नगर में स्थित बिग डैडी एक फेमस बार है, जहां आप न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह बार एक बार में 200 लोगों के लिए स्पेशल सुविधा प्रदान कर सकता है। न्यू ईयर मनाने के लिए आपको यहां 700 रुपए खर्च करने होंगे, जो per person रेंज हैं। यहां आपको कई तरह के चाइनीज फूड से लेकर इंडियन फूड तक मिल जाएंगे।

Mocha
नए साल मनाने के लिए एक बेहतरीन जगह की तलाश में हैं तो Mocha आपके लिए बेस्ट है क्योंकि यहां आप नए साल को शानदार तरीके से सेलिब्रेट कर सकते हैं। न्यू ईयर पार्टी प्लान करने के लिए यह बेहतर है और इसके लिए आपको per person 800 रुपए देने होंगे। यह बार 200 लोगों को एक साथ हैंडल करने की झमता रखता है। यह लखनऊ के गोमती नगर में स्थित है।

Rustic Haus
लखनऊ के फेमस बार में शुमार Rustic Haus भी नए साल मनाने के लिए काफी बेस्ट ऑप्शन है। आप यहां 700 रुपए में नए साल को सेलिब्रेट काफी धूमधाम के साथ मना सकते हैं। यह बार भी 400 लोगों को एक साथ हैंडल करने की झमता रखता है। यह गोमती नगर में स्थित है।

Tamasha Bistro Bar
लखनऊ में अगर आप नए साल मनाने के लिए प्लान कर रहें हैं तो आपके लिए Tamasha Bistro Bar बेहतरीन ऑप्शन है। इसके लिए आपको 750 रुपए खर्च करने होंगे। यहां 250 लोगों को हैंडल किया जा सकता है। यह बार गोमती नगर में है। यहां लजीज भोजन के अलावा ड्रिंक्स के कई ऑप्शन भी मिल जाएंगे।

Royal Sky
लखनऊ के हजरतगंज में स्थित Royal Sky भी अपने ग्राहकों को खास सुविधा प्रदान करता है। अगर आप यहां नए साल को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए 800 रुपए देने होंगे। यह बार 250 लोगों को एक साथ हैंडल कर सकता है।

Underdoggs Sports Bar And Grill
लखनऊ के गोमती नगर में स्थित Underdoggs Sports Bar And Grill आपकी न्यू ईयर सेलिब्रेशन शानदार और यादगार बना सकता है क्योंकि यहां कई सुविधा बजट में रहते हुए लोगों को मिलते हैं। यहां जश्न मनाने के लिए आपको 700 रुपए पेड करने होंगे और यह बार एक साथ 400 लोगों के हैंडल करने की कैपिसिटी रखता है। आपका नया साल सेलिब्रेशन यहां धमाकेदार होगा।

Aura Lounge And Bar
गोमती नगर में स्थित Aura Lounge And Bar नए साल के लिए बेस्ट ऑप्शन है। आप यहां फूड्स के साथ ड्रिंक्स एंजॉय कर सकते हैं। इसके लिए आपको 800 रुपए पेड करने होंगे। खास बात यह है कि यह कैफे एक साथ 300 लोगों को हैंडल कर सकता है।

Cafe By Default
हजरतगंज में स्थित Cafe By Default में आपका न्यू ईयर सेलिब्रेशन शानदार हो सकता है। यह कैफे अपने ग्राहकों को कई तरह की सुविधा प्रदान करता है। यहां एक साथ 250 लोगों के हैंडल किया जा सकता है। आप अगर इस कैफे में न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो आप 800 रुपए खर्च कर शानदार जश्न मना सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा- 2022 देशवासियों के लिए अद्भुत नहीं, कष्टप्रद रहा साल

 

संबंधित समाचार