लखनऊ: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल पक्ष के चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार संवाददाता, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के  जानकीपुरम थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। मृतका पांच माह की गर्भवती थी। शिकायत के बाद पुलिस पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार बाराबंकी के गड़िया बाजार निवासी विजय शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन विनीता मिश्रा (30) की शादी डेढ़ वर्ष पहले जानकीपुरम निवासी विनीत मिश्रा से हुई थी। ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बहन को दहेज कम मिलने को लेकर परेशान करते थे। आरोप है कि पति 50 हजार रुपये लाने का दबाव डाल रहा था।

बुधवार दोपहर विनीत ने फोन कर बहन की तबीयत खराब होने पर ट्रामा सेंटर लाने की बात कहकर फोन काट दिया। वह ट्रामा पहुंचे तो विनीता की मौत हो चुकी थी। भाई विजय का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न हो पाने पर विनीता की जहर देकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तहरीर पर पति विनीत मिश्रा, देवर उदय मिश्रा, पिंटू बाजपेयी, रवीन्द्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-संभल: मानदेय न मिलने से सफाई कर्मियों में आक्रोश, पालिकाध्यक्ष का फूंका पुतला

संबंधित समाचार