बरेली: नववर्ष से जेब ढीली के साथ शहर में मिलेगी ई-बस की सेवा, बढ़ाया गया किराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अब ई-बस की यात्रा करने पर 10 रुपये का टिकट खरीदना पड़ेगा, बसों के संचालन को दो और मार्ग निर्धारित किये, 15 जनवरी से होगा संचालन

बरेली, अमृत विचार। नववर्ष से शहर के लोगों को जहां ई-बस में सफर करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी, वहीं उन्हें शहर के अंदर भी ई-बस की सेवाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का न्यूनतम 5 रुपये किराया बढ़ाया है। अब ई-बस में यात्रा करने के लिए 10 रुपये का टिकट खरीदना पड़ेगा।

8897987987987987897
कैंप कार्यालय पर बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड बरेली एवं शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की वार्षिक सामान्य बैठक करतीं कमिश्नर संयुक्ता समद्दार।

गुरुवार की दोपहर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक मंडल ने किराया बढ़ाने पर मुहर लगा दी। इसके साथ 15 ई-बसों के संचालन के लिए दो और रूट निर्धारित किए गए। 15 जनवरी से नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा। कैंप कार्यालय पर मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बरेली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड एवं शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड की वार्षिक सामान्य बैठक (एजीएम) एवं तृतीय बोर्ड बैठक आयोजित हुई।

ई-बसों के संचालन काे निर्धारित दो मार्ग

मार्ग संख्या एक- स्वाले नगर (सिटी बस स्टेशन)-डेलापीर-डीडीपुरम- बरेली कॉलेज-सेटेलाइट। करीब 14 किलोमीटर तक ई-बस दौड़ेगी। इसमें स्वाले नगर-कर्मचारी नगर-भास्कर हास्पिटल-बसन्त विहार चौराहा-मिनी बाईपास न्यू बस डिपो-इज्जत नगर-आईवीआरआई डेलापीर चौराहा-डीडीपुरम-सलेक्शन प्वाइंट चौराहा, ओल्ड पासपोर्ट-अशोक मेहंदीरत्ता हास्पिटल-धर्मकांटा/टीबरीनाथ-प्रेम नगर थाना-माधोबाड़ी-ईंट पजाया चौराहा-बरेली कॉलेज-विकास भवन-गांधी उद्यान-बियावानी कोठी-मालियों की पुलिया-इसाई की पुलिया-सेटेलाइट तक बस दौड़ेगी।

मार्ग संख्या दो- ई-बस बरेली सेटेलाइट-बरेली कॉलेज-जंक्शन-किला-स्वाले नगर (सिटी बस स्टेशन) तक दौड़ेगी। यह रूट करीब 17 किलाेमीटर का है। इसमें सेटेलाइट-इसाई की पुलिया-मालियों की पुलिया-शाहमतगंज-कालीबाड़ी-बरेली कॉलेज-ओल्ड रोडवेज-सिविल लाइन्स हनुमान मंदिर-पटेल चौक-मिशन हास्पिटल-चौकी चौराहा-कचहरी डीएम ऑफिस-जंक्शन सुरक्षा क्वार्ट-सुभाष नगर थाना-चौपुला पुल-सिटी स्टेशन-दूल्हा मियां मजार-काली चौक-अलखनाथ मंदिर-पुलिस चौकी गढ़ी-बरेली नर्सिंग होम-कुदेशिया फाटक साईं मंदिर-इज्जत नगर-मिनी बाईपास न्यू बस स्टैंड-बसन्त विहार चौराहा-भास्कर हास्पिटल-कर्मचारी नगर-स्वाले नगर।

नए मार्गों पर साइनेज व समय सारिणी लगवाने के निर्देश
 दोनों नए मार्गों को प्रारम्भ करने के लिए मार्गों पर मुख्य स्टॉपेज पर साइनेज एवं समय-सारणी इत्यादि लगवाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मकर संक्रान्ति से बसों का संचालन नये मार्गों पर प्रारम्भ कराया जाये।

शाहजहांपुर में दिव्यांगजनों को जल्द शुरू होगी नि:शुल्क सेवा
शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों को नगरीय बसों में निशुल्क सेवा उपलब्ध कराने के संबंध में दिव्यांग सशक्तिकरण निदेशालय से पत्राचार कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराने को निर्देशित किया। ताकि यह सेवा तत्काल उपलब्ध कराई जा सके।

वार्षिक लेखों के सत्यापन को आरटीओ को अधिकृत किया
भ्रष्टाचार/अनियमितता के प्रकरण में बोर्ड ने प्रबंध निदेशक को शक्तियां प्रदान की गईं। कम्पनी के वित्तीय वर्ष 2021-2022 के वार्षिक लेखों के सत्यापन के लिए प्रबंध निदेशक एवं आरटीओ बरेली को अधिकृत किया गया। जनपद शाहजहांपुर में प्रस्थान बिंदु हथौड़ा चौराहा, बरेली मोड़, बस स्टेशन, शाहजहांपुर एवं महिला थाने के पास पीपीपी मोड़ पर नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा बस यात्रियों के लिए शेल्टर बनवाने को बोर्ड ने निर्णय लिया।

 

 

संबंधित समाचार