बरेली: रिटायर्ड सांख्यिकी अधिकारी के घर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
बरेली, अमृत विचार। सेवानिवृत्त सांख्यिकी अधिकारी के मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी जेवर समेत करीब दो लाख का सामान ले गए। चोरों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया था। जब वह गणेशनगर स्थित अपने दूसरे मकान पर गए थे। मामले की शिकायत सुभाषनगर पुलिस से की गई है।
यह भी पढ़ें- बरेली: खाताधारकों के खातों से निकाली लाखों की रकम, बैंक पहुंचने पर की अभद्रता...
सुभाषनगर थाना क्षेत्र की ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में रहने वाले महेश कुमार सिंह तोमर सेवानिवृत्त जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी हैं। इन दिनों गणेशनगर में वह अपने बेटे के पास रह रहे थे। इसके चलते पिछले आठ दिन से वह ग्रेटर कैलाश वाले मकान में नहीं गए। इस मकान में उनका बेटा शैलेंद्र रहता है तो नोएडा में काम करता है।
बुधवार सुबह उनके परिचित निमंत्रण पत्र देने घर पहुंचे तो उन्होंने ताला टूटा देखकर उन्हें जानकारी दी। इसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे तो घर में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर उनके घर से कुछ जेवरात, चांदी के सिक्के और घड़ी आदि चोरी करके ले गए हैं। सूचना पर सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
यह भी पढ़ें- बरेली: नववर्ष से जेब ढीली के साथ शहर में मिलेगी ई-बस की सेवा, बढ़ाया गया किराया
