Unnao News : महिला आरक्षियों को चकमा देकर अपहृता फरार, बेहटा मुजावर थाने से जिला अस्पताल कराने पहुंची थी मेडिकल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Unnao News उन्नाव में अपहृता के फरार होने से पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूले।

Unnao News उन्नाव के बेहटा मुजावर थाने से जिला अस्पताल मेडिकल कराने के लिए पहुंची अपहृता महिला आरक्षियों को चकमा देकर फरार हो गई। इससे पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गये।

उन्नाव, अमृत विचार। Unnao News बेहटा मुजावर थाना से मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंची अपहृता साथ आयी आरक्षियों को चकमा देकर रफूचक्कर हो गयी है। इसकी जानकारी जब महिला सिपाहियों ने थाने को दी तो हड़कंप मच गया। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। एसपी ने मामले की जांच सीओ को सौंपी है। 

बता दें कि बीते दिनों बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पड़ोसी गांव महोलिया निवासी अतुल वर्मा पर बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस उसकी तहरीर के आधार पर धारा 363 व 366 के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी की खोजबीन कर रही थी।

थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दो दिन पूर्व किशोरी को बरामद भी कर दिया। गुरूवार को थाने से महिला आरक्षी नेहा पवार व अंजली के संरक्षण में अपहृता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा था। जिला अस्पताल पहुंचने पर जब आरक्षी उसे लेकर परिसर के अंदर दाखिल हुई तो मौका देखकर सिपाहियों को चकमा देकर किशोरी फरार हो गयी। उसे गायब देख आरक्षियों के होश उड़ गए।

काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो उन्होंने एसओ रमेशचंद्र साहनी को घटना की जानकारी दी। इस सूचना से पूरे महकमें में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह ने बताया कि फरार हुई अपहृता की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही किस स्तर पर हुई इसकी भी जांच कर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता