अयोध्या: टॉवर से बैटरी बैंक चोरी, नेटवर्क ध्वस्त
अमृत विचार, हैदरगंज/ अयोध्या। थाना क्षेत्र अंतर्गत सीहीपुर गांव में लगे एयरटेल टावर से बैटरी बैंक चोरी होने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है।
पीड़ित राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि वह सुपरवाइजर पद पर कार्यरत है। जो पेट्रोलिंग के माध्यम से इंडस टावरों की सुरक्षा करता है। बीते मंगलवार को टेक्नीशियन विनोद सिंह एयरटेल टावर पर पहुंचा तो देखा ताला तोड़कर चोरों ने बैटरी बैंक के 12 सेल को पार कर दिया है। जिसके चलते नेटवर्क बाधित हो गया और कंपनी का भी भारी नुकसान हुआ है। टेक्नीशियन ने चोरी गए सामानों के बारे में कंपनी सुपरवाइजर को बताया। थाना अध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि गुरुवार को कंपनी सुपरवाइजर की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें - बुलंदशहर: गाली देने के विरोध में युवक पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
