बुलंदशहर: गाली देने के विरोध में युवक पर किया जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज    

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। गांव अडौली में दबंगों ने गालियां देने का विरोध करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गए। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कोतवाली देहात की नई मंडी क्षेत्र के गांव अडौली निवासी राजकुमार ने बताया कि 24 दिसंबर को वह अपने घर जा रहा था। रास्ते में दूसरे पक्ष के रविंद्र, ओमपाल, पुष्पेंद्र और अकुंश आदि उसे देखकर हंसने लगे और गालियां देने लगे। उसके विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच कर उसकी जान बचाई इसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

ये भी पढ़ें -  वाराणसी: चारपाई के नीचे अलाव जलाकर सोई वृद्धा की जलकर मौत, परिजनों को नहीं लगी भनक

संबंधित समाचार