Kanpur News : ठंड को देखते हुए BSA ने जारी किया आदेश, 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में ठंड को देखते हुए 15 दिन स्कूल बंद रहेंगे।

Kanpur News कानपुर में ठंड के प्रकोप को बढ़ता देख बीएसए ने आदेश जारी किया है। अब 31 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News शहर में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जबरदस्त शीतलहर चलने से बच्चों और बुजुर्गों पर ठंड का सबसे ज्यादा असर होने की संभावना है। इस पर एहतियातन के तौर पर कानपुर में भी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिये गये है। 

BSA Order List

बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर सभी बोर्ड के स्कूलों पर ये आदेश लागू होगा। आदेश न मानने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस पर 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक पहली से आठवीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 

संबंधित समाचार