जौनपुर: कुपोषित बच्चों को पोषण किट उपलब्ध कराया जाए - जिलाधिकारी
अमृत विचार, जौनपुर। रामपुर विकास खण्ड के सभागार में पोषण मिशन/जिला पोषण समिति की बैठक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर के तहत बच्चों के वजन, उम्र, लंबाई, गृह भ्रमण और शत-प्रतिशत आधार फीडिंग कराइ जाए। साथ ही राशन वितरण का भी फीडिंग कराया जाए और जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मोबाइल फोन खराब है, उन्हें जल्द से जल्द बदलवाएं।
जिलाधिकारी ने आगे कहा कि प्रगति सबसे खराब होने सीडीपीओ महाराजगंज और सुपरवाइजर को स्पष्टीकरण देना होगा। वहीं उन्होंने आगे कहा कि प्रधानों को मोटिवेट करके कुपोषित बच्चों को पोषण किट उपलब्ध कराया जाए और जन सहयोग से गोद लेने की प्रक्रिया भी शुरू की जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं लालबहादुर, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, पीडी जयकेश त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आर डी यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आर बी सिंह सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें- Lakhimpur Kheri: बिजली का तार टूटने से गोकर्ण तीर्थ पर लगी आग, टीन शेड के ऊपर रखी कांवडें जलीं
