UP: सुभासपा Office को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के पार्क रोड स्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिला है। यह धमकी इंटरनेट कॉलिंग के जरिये दी गई। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने पुलिस में तहरीर देकर सुरक्षा की मांग की है। बता दें शुक्रवार को कार सवार कुछ संदिग्धों ने कार्यालय के फोटो भी खींचे थे।  

इसकी शिकायत हजरतगंज थाने में की गई। तहरीर मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूचना मिलते ही कार्यालय के लोगों में डर का माहौल हो गया। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक, पार्क रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कार नंबर के आधार पर संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। पार्टी कार्यालय के आसपास पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें:-नये साल के चलते बदली रहेगी लखनऊ की यातायात व्यवस्था, जाम से बचने के लिए पढ़ें ये खबर

संबंधित समाचार