क्या मैं डाक्टर बन सकता हूं… काउंसलिंग कराकर करियर तय कर रहे छात्र, हर दिन कर रहे कॉल
कानपुर में काउंसलिंग कराकर छात्र करियर तय कर रहे है।
कानपुर में काउंसलिंग कराकर छात्र करियर तय कर रहे है। इस पर प्रतिदिन एक दर्जन से ज्यादा छात्र कॉल कर रहे हैं।
कानपुर, अमृत विचार। बायो में हमेंशा रुचि रही है। इस विषय में हमेशा मुझे 85 से 95 तक नंबर भी प्राप्त हुए हैं। बेहतर रेंकिंग रही है। क्या मैं डाक्टर बन सकता हूं। इसके लिए मुझे और किस तरह से तैयारी करनी चाहिए। कुछ ऐसे ही सवालों के साथ विद्यार्थी मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में कॉल कर रहे हैं। अलग-अलग क्षेत्रों को लेकर अपनी करियर काउंसलिंग करा रहे हैं।
मनोवैज्ञानिक संध्या शुक्ला ने बताती हैं कि इंजीनियर, चिकित्सक, अकाउंट, एमबीए और तमाम पेशे को लेकर विद्यार्थी कॉल करते हैं। जानने की कोशिश करते हैं कि उन्हें किस क्षेत्र को चुनना चाहिए। प्रतिदिन एक दर्जन से ज्यादा विद्यार्थी कॉल कर अपनी आईक्यू का परीक्षण कराते हैं। कुछ युवा ऐसे हैं जो स्वयं से सोची गई राह पर टेस्ट के जरिए सफलता होने की संभावना जानते हैं।
उदाहरण के तौर पर मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्र अभिरुचि टेस्ट और आईक्यू के माध्यम से खुद को डॉक्टर बनने के काबिल समझकर ही आगे की तैयारी शुरु करते हैं। जबकि कुछ युवा ऐसे हैं जो करियर काउंसिलिंग के लिए आते हैं। उनमें से अधिकतर युवा ऐसे कोर्स को करना चाहते हैं, जो उनके बेहतर भविष्य के लिए ठीक हों।
