लखनऊ: आज होगी ओबीसी आयोग की पहली बैठक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी सरकार की तरफ से गठित किये गए उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की पहली बैठक आज राजधानी के गोमतीनगर में सूडा कार्यालय में होगी। इस बैठक में आयोग के सदस्य आरक्षण तय करने को लेकर किये जाने वाले सर्वे की रूपरेखा तय करेंगे।   

बताते चलें कि पूर्व जज राम अवतार सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष और पूर्व आईएएस चौब सिंह वर्मा, पूर्व आईएएस महेंद्र कुमार, पूर्व अपर विधि परामर्शी संतोष कुमार विश्वकर्मा और पूर्व विधि परामर्शी बृजेश कुमार सोनी को सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके पहले इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार की अधिसूचना के मसौदे को खारिज कर दिया था और ओबीसी को आरक्षण दिए बगैर स्थानीय निकाय चुनाव कराने का आदेश दिया था।  

ये भी पढ़ें -  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से मिले ओपी राजभर, बोले- बड़े भाई से होती रहती है बात

संबंधित समाचार