Year Ender 2022 : सूर्यकुमार के बल्ले से फूटा रनों का ज्वालामुखी, गेंदबाजी में भुवनेश्वर ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। साल 2022 का आज (31 दिसंबर) आखिरी दिन है। इस मौके पर बीसीसीआई ने साल 2022 के टी20 इंटरनेशनल में अपने दो बेस्ट खिलाड़ी चुने हैं। इसमें बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और एक तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर पर सूर्यकुमार यादव और भुवनेश्वर कुमार की फोटो भी शेयर की। वहीं  भारत के लिए स्टाइलिश बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं तो वहीं विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे हैं।

1000 रन बनाने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे बैट्समैन बने सूर्यकुमार
बता दें कि टीम इंडिया के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 31 इंटरनेशनल टी20 मैचों में 1164 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस साल दो शतक के अलावा नौ बार पचास रनों का आंकड़ा पार किया। सूर्या भारत के ओर से टी20 फॉर्मेट में एक साल के अंदर 1000 रन बनाने वाले पहले और दुनिया के दूसरे बैट्समैन बने।

गेंदबाजी में छाए भुवनेश्वर कुमार
टीम इंडिया के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस साल टी20 इंटरनेशनल में कमाल की गेंदबाजी की है। भुवनेश्वर ने इस साल 32 मुकाबले खेले हैं और 37 विकेट झटके हैं। उन्होंने साल 2022 में टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 6.98 की इकॉनमी से बॉलिंग की है। वहीं उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर चार रन देकर पांच विकेट रहा।

उधर, बीसीसीआई ने साल 2022 के वनडे इंटरनेशनल में अपने दो बेस्ट खिलाड़ी चुने हैं। इसमें बल्लेबाज  श्रेयस अय्यर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैं।

ये भी पढ़ें :  Year Ender 2022 : हॉस्पिटल में भर्ती Rishabh Pant को BCCI ने सुनाई खुशखबरी, Jasprit Bumrah की भी बल्ले-बल्ले

संबंधित समाचार