Kanpur News : कैसे होगा विकास जब पड़े हैं सीवर चोक, सेंट्रल के कैंट साईड में ओवरफ्लो होने से जलभराव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर सेंट्रल स्टेशन के कैंट साईड में जलभराव है।

Kanpur News कानपुर सेंट्रल स्टेशन के कैंट साईड में सीवर ओवरफ्लो होने से रेलबाजार में जलभराव की स्थिति है। जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। दुर्गंध के चलते घरों में रहना भी दूभर हुआ है।

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर मध्य रेलवे करोड़ों रुपये से सेंट्रल को आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल की तरह डेवलप करने की योजना को अंतिम रूप देने में लगा हुआ हुआ है। वहीं सीवर चोक होने की वजह से आसपास के इलाकों में जलभराव हो गया है। यह ओवरफ्लो होकर घरों में घुस रहा है। गंदे पानी के भरने की वजह से लोगों का निकलना दूभर हो गया है। वहीं उससे होने वाली दुर्गंध से यहां के निवासी भी परेशान हैं।

 सेंट्रल का 729 करोड़ रुपये से रीडेवलपमेंट की योजना है। इसमें हेरिटेज लुक को संजोते हुए स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। मौजूदा समय में इंजीनियरिंग विभाग की कारगुजारी के चलते सेंट्रल के सीवर चोक पड़े हैं। वहीं यहां से मेनलाइन में जाने वाला गंदा पानी ओवरफ्लो होकर रेलबाजार के घरों में घुस रहा है। 

गंदा पानी हजारों के लिए बना मुसीबत   

फेथफुलगंज चौकी के पास मेनहोल से उफनाता गंदा पानी सड़क के इस पार से उस पार कालोनी तक बहता रहता है। मेनहोल की सफाई न होने की वजह से गंदे पानी के गड्ढों में भर गया है। जिससे यहां पर जलभराव की समस्या भी खड़ी हो गई है। पैदल चलने वाले गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। 

अब तो घरों में घुसने लगा

चौबीसों घंटे ओवरफ्लो होते गंदे पानी के चलते जलभराव हुआ ही अब घरों में भी पानी घुसने लगा है। आसपास के लोग बदबू से परेशान हो गए हैं। हालात यह है कि घरों को बाहर बैठना तो दूर अंदर भी रहना मुश्किल हो गया है। गंदा पानी यहां पर लगने वाले बाजार तक पहुंच गया है। जिससे लोग खरीदारी के लिए भी नहीं आ रहे।

कूड़े और सीवर का पानी बना मुसीबत

चौकी के बगल में ही कूड़ा घर है,यहां पर भी जलभराव हो गया है। कूड़े और गंदे पानी के संगम से उठने वाली दुर्गंध से यहां से लोगों ने निकलना ही बंद कर दिया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत की गई,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। रेल अधिकारियों से भी शिकायत की, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। एसीएम संतोष त्रिपाठी का कहना है कि नगर निगम से सफाई के लिए कहा गया है। जल्द ही नाले को साफ करा कर समस्या का समाधान किया जाएगा।

संबंधित समाचार