बहराइच: छुट्टा मवेशियों से ग्रामीण परेशान, सुनवाई न होने पर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जनपद के ग्राम पंचायत गुलहरिया जगतापुर के ग्रामीण स्वयं मवेशियों को पकड़कर गिशोला ले जा रहे हैं। लेकिन जगह न होने की बात कहकर सभी को वापस किया जा रहा है। इससे नाराज किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी का कहना है कि जब मवेशी ही नहीं बांधे जायेंगे तो गोशाला किस काम की।

मोतीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलहरिया जगतापुर में छुट्टा मवेशियों से निजात के लिए गोशाला बनाया गया है। जिस पर लाखों रुपए खर्च हुए हैं, इसके बाद भी किसानों को छुट्टा मवेशियों से निजात नहीं मिल रही है। सैकड़ों की संख्या में छुट्टा मवेशी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गांव निवासी किसान कृपाराम, मालती, संतराम, दयाराम, गुरदीन, घनश्याम, रुद्रसेन आदि का कहना है कि फसलों को बचाने के लिए सभी स्वयं मवेशियों को पकड़ कर गोशाला लेकर जाते हैं।

लेकिन गोशाला के कर्मी जगह न होने की बात कहकर मवेशियों को गोशाला में नहीं ले रहे हैं। ऐसे में उनकी मेहनत बेकार हो रहा है। इसके साथ ही छुट्टा मवेशी फसलों को नुकसान भी पहुंचा रहे है। इस समस्या को लेकर शनिवार को सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। गांव में टहल रहे छुट्टा मवेशियों को गोशाला में बांधे जाने की मांग की।

इस दौरान किसान रुद्रसेन, ओमकार, हरखराम, विनोद कुमार, राम सूरत, हंशराम, पतिराम, राम गोपाल, मनोज समेत अन्य मौजूद रहे। गोशाला में मवेशियों न बांधे जाने के मामले में एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी कोई मवेशियों को नहीं बांध रहा है तो इसकी जांच कराई जायेगी।

यह भी पढ़ें:-पीलीभीत: पत्नी ने बेटे संग मिलकर कर दी पति की हत्या, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

संबंधित समाचार