हरदोई: जरूरतमंदों को राज्यमंत्री ने वितरित किए कंबल
अमृत विचार,शाहाबाद/ हरदोई। यूपी में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इसके बीच उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री एवं शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक रजनी तिवारी के हाथों कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। तहसील सभागार में आज कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। तहसील प्रशासन द्वारा तहसील क्षेत्र के बेसहारा, बुजुर्गों, महिलाओं को कंबल वितरण किया गया।
इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्य मंत्री तिवारी ने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकार बेसहारा लोगों को ठंड से बचाने के लिए पूरे देश में कंबल वितरण करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा की सरकार किसी भी गरीब और बेसहारा को ठंड में ठिठुरने नहीं देगी। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश की सरकार गरीबों, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है । सभी वर्गों का बिना भेदभाव के विकास किया जा रहा है ।
मंत्री ने कहा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इस मौके पर एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कंबल वितरण के लिए पात्रों का चयन किया गया था। आज के दिन जो लोग कंबल वितरण से वंचित रह गए अतिशीघ्र लोगों को भी कंबल वितरण किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार नरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - लखनऊ: ओबीसी आयोग की बैठक में सर्वे पर हुई चर्चा, उचित मापदंडों को अपनाने की बनी सहमति
