बरेली: नए साल में 240 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर बरेली योजना की शुरुआत करेगा बीडीए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामगंगा नगर आवासीय योजना को पूरी तरह विकसित करने के बाद बीडीए नए साल में ग्रेटर बरेली की शुरुआत करने जा रहा है। 240 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होने वाली यह कालोनी भी नई बरेली के विस्तार का अंश होगी।

यह भी पढ़ें- भारत में  नहीं होगा कोरोना ज्यादा प्रभावशाली, जानें वजह

लगभग 20 साल बाद 270 हेक्टेयर की रामगंगा नगर को पिछले दो साल में मशक्कत के बाद वीसी जोगिन्दर सिंह विकसित करा पाए और अब नई आवासीय योजना का खाका तैयार कर लिया है। नए साल में ही वीसी जोगिन्दर सिंह की बदायूं रोड और लखनऊ रोड की तरफ भी आवासीय योजना लाने की प्लानिंग है।

इसपर काम भी शुरू कर दिया गया है। ग्रेटर बरेली विकसित करने के लिए बीडीए बैंक से 500 करोड़ का कर्ज भी लेगा। कृषि भूमि पर आवास बनाने की मनाही के बाद बीडीए सरकार की नई गाइड लाइन का सख्ती से पालन करवाएगा। इसका लाभ प्राधिकरण को यह मिलेगा कि अवैध कालोनियां विकसित नहीं हो पाएंगी और प्राधिकरण की ग्रेटर बरेली सहित बदायूं और लखनऊ रोड की योजना भी हाथों हाथ बिकेंगी।

यह भी पढ़ें- बरेली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगा नए साल की बधाई देने का तांता

संबंधित समाचार