बरेली: हवाई कनेक्टिविटी बढ़ेगी, एयरपोर्ट में तैयार हो रहे बड़े एप्रन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिविल एयरपोर्ट के एप्रन में 180 सीटर तीन एयरबस खड़ी हाे सकेंगी

बरेली, अमृत विचार। नव वर्ष में हवाई कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी। सिविल एयरपोर्ट पर दो नए एप्रन बनाने के साथ दो छोटे एप्रन काे उच्चीकृत किया जा रहा है। चार बड़े एप्रन बनने के बाद 180 सीटर एयरबस एयरपोर्ट में ही पार्क हो सकेंगी। अभी सिर्फ एटीआर ही पार्क होने की जगह है।

यह भी पढ़ें- भारत में  नहीं होगा कोरोना ज्यादा प्रभावशाली, जानें वजह

इस वजह से इंडिगो एयरलाइंस की 180 एयरबस बेंगलुरू और मुंबई के यात्रियों को एयरफोर्स के रन-वे पर उतारती है। यहां से बस के जरिए यात्रियों को एयरपोर्ट लाया जाता है। एयरपोर्ट के सूत्रों का कहना है कि निर्माणाधीन एप्रन मार्च तक पूरे होने की उम्मीद है।

उसके बाद एयरबस लाने के लिए ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल सफल होने के बाद डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) से अनुमति लेने के बाद एयरबस पार्क होनी शुरू हो जाएंगी। इसके बाद लखनऊ, देहरादून, इलाहाबाद समेत अन्य शहरों के लिए उड़ान शुरू होने की संभावनाएं ज्यादा बनेंगी।

इंडिगो के बरेली स्टेशन प्रबंधक कहते हैं कि जब एयरबस एयरपोर्ट तक आनी शुरू हो जाएगी तो उनकी कंपनी कई शहरों के लिए उड़ान शुरू कराने के लिए सर्वे कराएगी। एयरपोर्ट तक एयरबस के आने से यात्रियों का आधे घंटे का समय बचेगा। इसके साथ कंपनी को भी लाभ मिलेगा। अभी रन-वे से यात्रियों को एयरपोर्ट तक लाने के लिए तीन बसें लगानी पड़ती हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगा नए साल की बधाई देने का तांता

संबंधित समाचार