बरेली: फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल और टूरिज्म का बढ़ेगा दायरा, लगेंगी 553 इकाईयां
राकेश शर्मा, बरेली, अमृत विचार। फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, टूरिज्म और एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) उद्यम लगाने और निवेश करने की जो रफ्तार 2022 के दिसंबर में बनी, उसी रफ्तार से 2023 में भी कार्य हुए तो काफी हद तक बेरोजगारी कम करने में सहूलियत मिलेगी। इसके साथ मंडल के बरेली जनपद के साथ अन्य जनपद भी उद्योग जगत में अलख पहचान बनाने में कामयाब हो सकेंगे।
बरेली मंडल को उद्योगों की दृष्टिगत उत्तम मंडल बनाने के लिए मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार भी तमाम कोशिश में जुटी हुई हैं। फरवरी में राज्य सरकार की ओर से आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए बरेली मंडल से अच्छी तैयारी की गई है। विभिन्न सेक्टरों की 553 इकाईयां लगाने की स्वीकृति उद्यमी दे चुके हैं। इसमें वर्षों से वीरान पड़े यूपीसीडा के बहेड़ी के मेगा फूड पार्क में भी इकाइयां सुगंध बांटते नजर आएंगी। यहां फूड प्रोसेसिंग की 33 से अधिक इकाइयां लगाई जा रही हैं।
बरेली जनपद में प्रस्तावित इकाइयां-
सेक्टर ग्रीन फील्ड ब्राउन फील्ड कुल इकाइयां निवेश रोजगार
बायो फ्यूल 6 1 7 181.7 करोड़ 511
फूड प्रोसेसिंग 107 8 115 478.15 करोड़ 4349
एमएसएमई 74 1 75 337.83 करोड़ 2534
सर्विस 46 -- 46 223.41 करोड़ 1925
टेक्सटाइल 8 6 14 55.58 करोड़ 1301
टूरिज्म 22 -- 22 146.92 करोड़ 665
कुल 263 16 279 1429.56 करोड़ 11285
बदायूं जनपद में प्रस्तावित इकाइयां
सेक्टर ग्रीन फील्ड कुल इकाइयां निवेश रोजगार
फूड प्रोसेसिंग 2 2 4.57 करोड़ 56
एमएसएमई 71 71 301.92 करोड़ 1520
सर्विस 11 11 103.30 करोड़ 686
टेक्सटाइल 5 5 2.97 करोड़ 53
टूरिज्म 6 6 104.085 करोड़ 315
कुल 95 95 516.85 करोड़ 2630
पीलीभीत जनपद में प्रस्तावित इकाइयां
सेक्टर ग्रीन फील्ड ब्राउन फील्ड कुल इकाइयां निवेश रोजगार
बायो फ्यूल -- 1 1 0.9 करोड़ 10
फूड प्रोसेसिंग 11 8 19 149.39 करोड़ 920
एमएसएमई 60 42 102 398.8 करोड़ 2563
सर्विस 9 5 14 9.25 करोड़ 55
कुल 80 56 136 558.34 करोड़ 3548
शाहजहांपुर जनपद में प्रस्तावित इकाइयां
सेक्टर ग्रीन फील्ड ब्राउन फील्ड कुल इकाइयां निवेश रोजगार
बायो फ्यूल 3 -- 3 115 करोड़ 375
फूड प्रोसेसिंग 14 5 19 144.35 करोड़ 1722
एमएसएमई 15 4 19 177.64 करोड़ 2336
टेक्सटाइल 2 -- 2 11.25 करोड़ 225
कुल 34 9 43 448.24 करोड़ 4658
यह भी पढ़ें- बरेली: जालसाजों ने दूसरे के प्लॉट का कर दिया बैनामा, रिपोर्ट दर्ज
