बरेली: ट्रकों और भारी वाहनों में अधिक से अधिक संख्या में रेडियम पट्टी लगाएं- डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोहरे में सड़क हादसे बढ़ते हैं। इसमें जानमाल का नुकसान ज्यादा हाेता है। हादसे न हों, इसके लिए जिलाधिकारी ने ट्रकों व भारी वाहनों में अधिक से अधिक संख्या में रेडियम पट्टी लगाएं। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा की बैठक सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़ें- बरेली: जालसाजों ने दूसरे के प्लॉट का कर दिया बैनामा, रिपोर्ट दर्ज

जिलाधिकारी ने एसपी यातायात एवं एनएचएआई को निर्देश दिए कि जिन मार्गों पर अभी तक साइन बोर्ड नहीं लगे हैं, उन्हें शीघ्र लगवाएं। उन्होंने एनएचएआई को निर्देश दिये कि जिन स्थानों पर दुर्घटनाएं होने की ज्यादा संभावना होती है, ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां पर ब्लैक स्पॉट घोषित करते हुए राहगीरों को जागरूक करने से संबंधित बोर्ड लगवाएं।

उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिये कि जिन मार्गों पर दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं रहती हैं, ऐसे मार्गों को चिह्नित कर वहां पर लाइटें लगवाएं। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश को दिये कि जो भी सड़क दुर्घटना के केस आएं तो उनका शीघ्र उपचार कराएं और घायलों से स्टाफ द्वारा उचित व्यवहार किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर डा. आरडी पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, एसपी यातायात राम मोहन आदि अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: ड्रेस कोड में नहीं मिला स्टाफ तो होगी कार्रवाई, 9 को आएगी टीम

संबंधित समाचार