देश में कोरोना मृत्यु दर 2.11 प्रतिशत
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 771 कोरोना संक्रमितों की मौत होने के बीच राष्ट्रीय औसत कोरोना मृत्युदर घटकर 2.11 प्रतिशत हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक दो अगस्त को देशभर में 771 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जिससे अब तक इस …
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 771 कोरोना संक्रमितों की मौत होने के बीच राष्ट्रीय औसत कोरोना मृत्युदर घटकर 2.11 प्रतिशत हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक दो अगस्त को देशभर में 771 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई।
जिससे अब तक इस संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 38,135 हो गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 260 कोरोना संक्रमितों ने महाराष्ट्र में दम तोड़ा। इसके अलावा तमिलनाडु में 98, कर्नाटक में 84, आंध्रप्रदेश में 67, उत्तर प्रदेश में 53, पश्चिम बंगाल में 49, गुजरात में 22, पंजाब में 18, दिल्ली में 15, राजस्थान में 13 और तेलंगाना तथा ओडिशा में 10-10 कोरोना संक्रमित जिंदगी की जंग हार गये।
पिछले 24 घंटे के दौरान सिक्किम, नागालैंड, मिजोरम, मेघालय,लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, दादर नगर हवेली एवं दमन दीव और अरुणाचल प्रदेश में एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई। देश भर में मात्र मिजोरम ही ऐसा राज्य बचा है, जहां एक भी कोरोना संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना मृत्युदर में लगातार गिरावट हो रही है और भारत ने सबसे कम मृत्युदर वाले देशों में अपनी मौजूदगी बनाए रखी है। यह टेस्ट, ट्रैक,ट्रीट की सोची समझी रणनीति के लागू करने का सकारात्मक परिणाम है।
