अयोध्या: 100 मीटर में निर्भय और 400 में अंकुर रहे प्रथम तो वॉलीबॉल में सरायरासी की टीम ने मारी बाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पूराबाजार, अयोध्या। नेहरू युवा केंद्र व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में विकासखंड पूरा बाजार के राज बहादुर सिंह स्मारक इंटर कॉलेज मड़ना में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार शाम हुआ।

प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ में निर्भय सिंह ने प्रथम स्थान, प्रशांत पाल ने द्वितीय तथा राजेश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर दौड़ में अंकुर सिंह प्रथम, कपिल देव द्वितीय व अभिषेक सिंह तृतीय रहे। 

द्वितीय दिवस में राजबहादुर क्लब की टीम विजेता व आरबीएसएस क्लब  की टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल में सरायरासी की टीम विजेता व रसड़ा की टीम उपविजेता रही। विजेताओं प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, रुबी सिंह के साथ पीयूष सिंह एवं सुनील यादव ने सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें:-योग हमारे ऋषियों मुनियों का अनमोल उपहारः कुलपति

संबंधित समाचार