दिल्ली में दरिंदगी, कार से पांच लड़कों ने लड़की को 4KM तक घसीटा, दर्दनाक मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक लड़की को पांच लड़कों ने अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के डीसीपी हरेंद्र सिंह के मुताबिक बीती शनिवार रात तीन बजे फोन आया कि एक लड़की निवस्त्र हालत में सड़क पर पड़ी है। जैसे ही उन्हें पता लगा तो टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा लड़की खून से लहूलुहान है।
उन्होंने बताया कि पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार पांचों लड़के नए साल का जश्न मना रहे थे, उसी दौरान 23 वर्षीय लड़की अपनी स्कूटी से घर जा रही थी। स्कूटी और कार आपस में टकरा गए और कार सवार युवकों ने चार किलो मीटर तक लड़की को कार से घसीटा। घसीटने के दौरान लड़की के कपड़े फट गए और कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: हिंदू महिला की हत्या की जांच के दौरान ‘हथियार’ बरामद
