गरीबों के लिए सपा सरकार ने किया सबसे ज्यादा काम :पवन
अयोध्या विधानसभा के कृष्णापुर में वितरित किए कम्बल
अमृत विचार, अयोध्या। समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा गरीबों का ध्यान दिया। जिनके सर पर छत नहीं उन्हें छत मुहैया कराई हर संसाधन उपलब्ध कराए। वर्तमान भाजपा सरकार गरीबों को उजाड़ने पर लगी है।
यह बात पूर्व विधायक तेज नारायण पांडेय ने रविवार को अयोध्या विधानसभा की ग्राम सभा कृष्णापुर में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने महिलाओं और जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते हुए कहा कि भीषण ठंड में गरीबों को सरकार की ओर से कंबल, गर्म वस्त्र और अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। जिससे आमजन बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों का विकास किया लेकिन वर्तमान की भाजपा सरकार लोगों को बांटने में जुटी है।
पांडेय ने कहा कि आने वाले दिनों में कंबल और गर्म वस्त्र वितरण का कार्यक्रम और बड़े पैमाने पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा ताकि कोई भी गरीब ठंड से प्रभावित न हो सके। प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि नव वर्ष पर सैकड़ों की तादाद में महिलाओं पुरुषों व बालिकाओं को कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर तमाम पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -लखनऊ: भाजपा कार्यालय में चल रही संगठन की बैठक, राष्ट्रीय महामंत्री के दौरे पर हो रही चर्चा
