बहराइच: फसल की निगरानी कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, उर्रा/ बहराइच। मुर्तिहा रेंज के बोझिया गांव निवासी किसान रविवार को खेत में फसल की निगरानी कर रहा था। तभी जंगल से निकल कर आए तेंदुए ने किसान पर हमला कर दिया। किसान ने शोर मचाते हुए तेंदुए से संघर्ष किया। तब जान बच सकी। सूचना पाकर वन कर्मी मौके पर पहुंच गए। घायल को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया है। 

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मुर्तिहा रेंज अंतर्गत बोझिया गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी किसान शंकर (40) पुत्र दुलारे रविवार दोपहर में सरसो के फसल की निगरानी कर रहा था। तभी जंगल से निकल आया तेंदुआ आबादी में पहुंच गया। तेंदुआ ने फसल की रखवाली कर रहे किसान पर हमला कर दिया। किसान ने तेंदुए से संघर्ष करते हुए अपने को छुड़ाया। शोर मचाना शुरू किया। जिस पर तेंदुआ किसान को छोड़ कर जंगल में चला गया। ग्रामीणों ने तेंदुए के हमले की सूचना रेंज कार्यालय में दी। वन दरोगा गणेश शंकर शुक्ला, वाचर लल्ला , इजहार खां और बाघ मित्र की टीम मौके पर पहुंची। घायल किसान को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाकर भर्ती कराया गया। वन दरोगा ने बताया प्रार्थना पत्र मिलने पर घायल को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें - बहराइच: एक ही गांव में चोरों का धावा, तीन मकानों से 23 लाख की चोरी

संबंधित समाचार